जसपुर। उत्तराखंड शासन के अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग ने राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के वक्फ अधिकरणों (वक्फ ट्रिब्यूनल्स) में रिक्त पदों को भरने के
लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। अल्पसंख्यक कल्याण
विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के जारी
आदेश में बताया कि गढ़वाल मंडल (देहरादून) से नदीम
जैदी व कुमाऊं मंडल (हल्द्वानी) से तमन्ना हनीफ को वक्फ
अधिकरण, कुमाऊं मंडल, जनपद नैनीताल में ‘द्वितीय सदस्य’ के पद पर नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के
अनुसार इन दोनों सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष के लिए होगा। हालांकि, यदि इस बीच ‘वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025’ के अंतर्गत
नए वक्फ बोर्ड नियम प्रख्यापित हो जाते हैं, तो इनका कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा। इधर, नदीम जैदी को वक्फ ट्रिब्यूनल का सदस्य नियुक्त होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व में विधायक प्रत्याशी रहे डॉ. यूनुस चौधरी ने बधाई देते हुए उन्हें मुबारकबाद पेश की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
