काशीपुर। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुखदेव सिंह नामधारी ने उन पर सरकार और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को यहां एक होटल में गदरपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कांबोज के साथ पत्रकार वार्ता करते हुए नामधारी ने ये आरोप लगाए। नामधारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। कुछ लोग पार्टी लाइन से हटकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। नामधारी ने जमीनों से जुड़े मामलों की प्रशासनिक जांच की मांग की। वहीं, सुरेश कांबोज ने कहा कि भाजपा संगठन के भीतर ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में पांडे के खिलाफ दस्तावेज साक्ष्य सार्वजनिक किए जाएंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
