काशीपुर। आधुनिकता की चकाचौंध में जहां बच्चे मोबाइल से दूर रहने को तैयार नहीं हैं, डॉक्टर्स की तमाम हिदायतों के बावजूद माता-पिता उनकी मोबाइल की लत नहीं छुड़ा पा रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो अपने माता-पिता की देखरेख में मोबाइल का सदुपयोग करते हैं। माता-पिता पढ़ाई के साथ ही उनमें धार्मिक रुचि भी बढ़ाते हैं और बच्चे ऐसा कर दिखाते हैं कि लोग आश्चर्यचकित रह जायें। ऐसी ही एक बच्ची है जिसने श्रीराम स्तुति कंठस्थ कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया है। ये बच्ची होली एंजेल स्कूल, काशीपुर की पांच वर्षीय छात्रा नवीशा पांडेय है। युवा भाजपाई अतुल पांडे की पुत्री नवीशा को श्री राम स्तुति कंठस्थ है। वह राम स्तुति जिसे हर कोई व्यक्ति गा और सुना नहीं पाता, लेकिन नवीना इसे बेबाक सुनाती हैं। सोशल मीडिया पर नवीशा पांडे के हजारों प्रशंसक हैं। आपको बता दें कि नवीशा के माता-पिता (शोभा पांडे-अतुल पांडे) अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। लोग नवीशा को श्री राम स्तुति सुनाते देख बरबस ही कह उठते हैं, वाह अतुल भाई वाह।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
