जसपुर। हज पर जा रहे जायरीनों के लिए फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में अध्यक्ष हज कमेटी उत्तराखंड सरकार हाजी खतीब अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सहभागिता कर हज यात्रियों को हज की मुबारकबाद दी। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोजपाल ने मंच से बोलते हुए सभी हज यात्रियों को अपनी और व भाजपा संगठन की तरफ से हज की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार द्वारा जायरीनों को सभी प्रकार की सहूलते देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए हैं। राज्य हज समिति अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा हज के लिए किए जा रहे इंतजाम और बेहतर सुविधाओं के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से वर्ष 2026 में लगभग 1366 यात्री हज करेंगे। हाजियों के टीकाकरण का कार्य 8 अप्रैल से शुरू हो गया है। टीकाकरण से लेकर उड़ान तक की तैयारी पूर्ण की जा रही है, जिसकी निगरानी वह स्वयं और उनकी टीम कर रही है जिससे किसी हाजी को किसी भी प्रकार से असुविधा न हो। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के इंतजामों की तारीफ करते हुए इसका भरपूर लाभ लेने का आहवान जायरीनों से किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी, आसिफ चौधरी आरिफ अंसारी, चेयरमैन नौशाद सम्राट, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शमशाद हुसैन, हज कमेटी सदस्य मौ. अहसान, फईम खां, मौ. शाहिद, अब्दुल कादिर, इजरुल हक, गुलशन अली, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य खड़क सिंह, ओबीसी मोर्चा महेश प्रजापति, मौ. नौशाद चेयरमैन भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार, मोबिन मलिक, अल्पसंख्यक मोर्चा के सोनू कादरी, गौहर अली, मंडल अध्यक्ष शरीफ खान, नसीम जैदी व कमल चौहान आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
