काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले में लगे विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूलों और अन्य खेल तमाशों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर युवाओं और बड़ों तक, हर आयु वर्ग के लोग झूलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। चैती मेले में इस बार ड्रैगन झूला, ब्रेक डांस, नाव झूला, टॉवर झूला सहित कई आधुनिक और पारंपरिक झूले लगाए गए हैं, जो लोगों को रोमांचक अनुभव दे रहे हैं। देर शाम रंग-बिरंगी रोशनी के बीच झूलों का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है, जिससे मेले की रौनक और भी बढ़ जाती है। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, तो वहां तैनात बाउंसर शालीनता से उन्हें झूले तक भेज रही हैं। बच्चे जहां उत्साह से झूलों की ओर जा रहे हैं, वहीं युवा भी रोमांच का भरपूर आनंद ले रहे हैं। परिवारों के साथ पहुंचे लोग मेले में झूलों के साथ-साथ खानपान और खरीदारी का भी लुत्फ उठा रहे हैं। मेला समिति और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोग बिना किसी चिंता के मेले का आनंद ले सकें। काशीपुर का चैती मेला इस बार मनोरंजन, परंपरा और आधुनिक आकर्षण का अनूठा संगम बन गया है, जहां झूले, मौत का कुआं, जलपरी इत्यादि लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पिछले कई दिन से मेले में देर रात तक भारी भीड़ उमड़ रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
