April 23, 2026
Screenshot_2026-04-14-15-08-40-94

काशीपुर।‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण संबंधी संसद में लाये जा रहे नारी शक्ति वंदन बिल के संबंध में काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा काशीपुर के जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित के नेतृत्व में काशीपुर के प्रमुख बाजार में आ रहीं महिलाओं को इस बिल के विषय में जानकारी देते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान प्रदेश भर में प्रत्येक जिला स्तर पर चलाया जा रहा है, जिससे समाज में रह रही महिलाओं को 33% आरक्षण संबंधी इस बिल की जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में प्रदेश सहसंयोजक युवा मोर्चा विनीत चौधरी, आलोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह, जिला महामंत्री करन भारद्वाज, जिला मंत्री प्रियांशु कथुरिया, पीयूष प्रधान, जिला कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जयदीप द्विवेदी, डॉ. योगेश, वंश गोयल, मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, राहुल कश्यप, राहुल खन्ना, लोकेश यादव, ओम पोपली, शिवा पंडित, अनमोल अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल और वर्षा सहित पदाधिकारीगण और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *