काशीपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) काशीपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार सूत्रीय मांग-पत्र भेजकर इन मांगों पर विचार करने का आग्रह किया है।नगर निगम महापौर दीपक बाली के माध्यम से भेजे गए मांग-पत्र में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) काशीपुर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि : 1-देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाये।2-उत्तराखण्ड राज्य में ब्राह्मणों के हितों को ध्यान में रखते हुये ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये।
3-भारत सरकार से मांग है कि सवर्णों के हितों को ध्यान में रखते हुए सनातन धर्म रक्षा बोर्ड/स्वर्ण आयोग का गठन किया जाये। 4-काशीपुर समेत प्रदेश के सभी मंदिरों के पुजारियों को 5 हजार रुपये का मानदेय प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किया जाये।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
