April 23, 2026
IMG-20260417-WA0165

काशीपुर। भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर द्वारा रविवार, 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को प्रातः साढ़े आठ बजे गौतम नगर स्थित कलश मंडप में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। महासभा के युवा विंग जिला अध्यक्ष शिवम शर्मा एवं महानगर अध्यक्षा श्रीमती लता शर्मा ने संयुक्त जानकारी देते हुए अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त ब्राह्मण परिवारों से समयानुसार कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *