काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद उधमसिंहनगर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली कुंडा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 8.09 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर एसके सिंह व क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कुंडा विक्रम राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को ठाकुरद्वारा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर संदिग्ध रूप से आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी लेने पर समीर खान निवासी मोहल्ला मनिहारन, फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद के पास से 4.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जबकि अजीम निवासी वार्ड नं. 11, मोहल्ला मनिहारन, फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद के पास से 4.00 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों युवक बाइक के जरिए स्मैक का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में कोतवाली कुंडा के प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर व उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट, चौकी प्रभारी सूर्या अपर उप निरीक्षक रवीश राम, कांस्टेबल राजेश भट्ट व राजीव कुमार थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
