April 25, 2026
IMG-20260422-WA0143

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेश अनुसार चलाए जा रहे अभियानो के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान हिम्मतपुर में नमकीन फैक्ट्री के पीछे मैदान से तेजा सिंह पुत्र मक्खन सिंह और सचिन पुत्र मुकेश निवासीगण मंगल बाजार आलू फार्म कोतवाली आईटीआई को 01 किलोग्राम से अधिक मात्रा के अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को उनके जुर्म धारा 08/20/29 एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराकर नियमानुसार गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना हाजा पर मु०अपराध संख्या 120/26 धारा 08/20/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस टीम –
01 .श्री रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई
02 . उपनिरीक्षक पंकज कुमार
03 . उपनिरीक्षक पुष्कर भट्ट
04 .हे0कानि0 सिराज हुसैन
05 .कानि0 रमेश बंग्याल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *