काशीपुर। एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय में फिर खामियां सामने आई हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान मेडिकल वेस्ट प्रबंधन में लापरवाही, बंद पड़ा आईसीयू वार्ड और अस्पताल परिसर में नगर निगम के पुराने कूड़े वाहनों की मौजूदगी पाई गई। बकौल सीएमओ अग्रवाल, आईसीयू की पाइपलाइन टूटी हुई थी, जिसे ठीक कर सेंट्रल ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर दी गई है और आईसीयू को तत्काल प्रभाव से शुरू करा दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर में खड़े कूड़े के पुराने वाहनों को 25 अप्रैल तक हटाया जाए। महिला डिलीवरी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रसव अस्पताल में ही होंगे।किसी भी दाई द्वारा घर पर डिलीवरी कराए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। हाल ही में बाजपुर में ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की अनुमति दी जा चुकी है। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट उठान में नियमितता लाने के निर्देश दिए। अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था संतोषजनक बताई गई, हालांकि ऑर्थो फिजिशियन की कमी को जल्द पूरा करने की बात कही। रैबीज इंजेक्शन फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, उन्होंने जल्द पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
