काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में ख्याति प्राप्त पूर्व सांसद स्व. सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया के सोलहवें स्मरण दिवस (24 अप्रैल, 2026) के अवसर पर बाजपुर रोड स्थित “सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज” में विधायक निधि से निर्मित पं. नारायण दत्त तिवारी स्मृति पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि यशपाल आर्य (मा. नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक बाजपुर) के करकमलों द्वारा शुक्रवार 24 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे संपन्न होगा। इससे पूर्व प्रातः 9 बजे स्मृति यज्ञ किया जाएगा।
उक्त जानकारी स्व. श्री गुड़िया की धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया एवं सुपुत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा उपलब्ध कराई गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
