May 1, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। कार सवार तीन युवकों पर अपहरण के प्रयास के आरोप में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। रॉयल इन्क्लेव निवासी कुनाल चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 29 अप्रैल की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे वह किसी काम से पॉलीटेक्निक संस्थान गया था। इसी दौरान वहां पर चेलू, इस्मित और एक अज्ञात लड़का ऑल्टो कार से आये और कार को उसकी बाइक के पीछे लगा दिया। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद चेलू ने अपनी कार उसकी बाइक के आगे लगाकर उसको रोक लिया। आरोप है कि चेलू और इस्मित उसे जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। जब उसने विरोध किया, तो उक्त युवकों ने चाकू व डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर वहां मौजूद व्यक्तियों ने उसे बचाया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *