चंपावत। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मरोड़ाखान और बापरू के मध्य एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में चली गई। गाड़ी खाई में गिरने के बाद शॉट सर्किट से उसमें आग लगकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना में दो लोगों की गाड़ी के अंदर ही जलकर मृत्यु हो गई, जबकि गाड़ी गिरते वक्त एक महिला और दो बच्चे गाड़ी से बाहर खाई में गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है, की घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
