August 6, 2026
IMG-20260806-WA0071

काशीपुर। कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना के आवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस प्राप्त लोगों की हरसंभव सहायता करने तथा आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट मनोज जोशी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को एसआईआर के संबंध में नोटिस मिला है तो वह घबराए नहीं, कांग्रेस पार्टी ऐसे सभी लोगों की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराने और आवश्यक आवश्यक सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे। वहीं, आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की महारैली को लेकर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। कहा कि यह रैली उत्तराखंड की जनता की आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण मंच होगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सहगल, उमेश जोशी एडवोकेट, जय सिंह गौतम, गौरव अरोरा, इंदुमान, लता शर्मा, शफीक अहमद अंसारी, रवि ढींगरा, अफसर अली, पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद राशिद फारुकी, रवि ढींगरा, सचिन नाडिग, हरदेव सिंह हैरी, ब्रह्मापाल, एडवोकेट इंदर सिंह, सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *