काशीपुर। युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज काशीपुर में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड सह प्रभारी अविनाश महला का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। श्री महला द्वारा केक काटकर युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके उपरांत, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर जिला कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद सरफराज सैफी, पार्षद शाह आलम, सेवा दल अध्यक्ष अनीस अंसारी, प्रदेश सचिव अजहर कसार, जिला उपाध्यक्ष साहिल रज़ा, ब्लॉक अध्यक्ष रियासत सैफी, मनीष शर्मा, क्षितिज शर्मा, शाहरुख सिद्दीकी, जसीम अंसारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू, आईटी सेल संयोजक शादान इकबाल सहित तमाम गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
