August 10, 2026
IMG-20260810-WA0155

काशीपुर। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी काशीपुर बार एसोसिएशन ने विश्व शांति के लिए भंडारे का आयोजन किया,
जिसमें हवन-पूजन एवं आरती के बाद सैकड़ों अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर दीपक बाली उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बार एसोसिएशन द्वारा किये जाने वाले ऐसे आयोजन धार्मिकता को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। वहीं, एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे व सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि काशीपुर बार एसोसिएशन हर वर्ष पवित्र सावन के महीने में विश्व शांति के लिए भंडारे का आयोजन करती है। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित अब्दुल सलीम एडवोकेट व सुरेंद्र कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *