काशीपुर। डायल 112 पर कार चोरी की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी का पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10 हजार रुपये का चालान किया गया है।
आर्यनगर काशीपुर निवासी विजय कुमार द्वारा डायल 112 पर अपनी निजी कार चोरी होने की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने पर काशीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान कार चोरी होने संबंधी दी गई सूचना झूठी पाई गई। पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने एवं पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग करने के संबंध में विजय कुमार के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10 हजार रुपये का चालान किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि डायल 112 आपातकालीन सहायता के लिए है। इसका दुरुपयोग न करें और पुलिस को किसी भी घटना की सूचना हमेशा सही एवं तथ्यात्मक रूप से दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
