जसपुर। विधानसभा जसपुर के ग्राम सन्यासीवाला में उत्तराखंड राज्य हुनर परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) डॉ. यूनुस चौधरी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान हुनर परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी सहित क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे उनके समक्ष रखे।
डॉ. चौधरी ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही ग्राम सन्यासीवाला एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
