November 9, 2026
IMG_20261109_140703

      काशीपुर। जय मां भारती संस्था के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आवास योजना, गंगापुर गोसाई, कुंडेश्वरी रोड काशीपुर में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं अभावग्रस्त परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा पाठक रहीं। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम काशीपुर के 16 पर्यावरण मित्रों को संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। पर्यावरण मित्रों द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था में दिए जा रहे योगदान को रेखांकित करते हुए संस्था पदाधिकारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना, गंगापुर गोसाई में सामाजिक एवं सेवा कार्यों में विशेष योगदान देने वाले महिला एवं पुरुषों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। संस्था की ओर से ऐसे जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त परिवारों को दीपावली किट, पूजन एवं दीपावली उपयोगी सामग्री तथा मिष्ठान वितरित किया गया, जिससे उनके घरों में भी पर्व की खुशियां पहुंच सकें।
कार्यक्रम के दौरान जय मां भारती संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा पाठक एवं उनके परिवारजनों का पटका पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा पाठक ने अपने संबोधन एवं आशीर्वचन में जय मां भारती संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ पर्व की खुशियां साझा करना सेवा और मानवीय संवेदनाओं का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *