काशीपुर। जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में संविधान दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय था “भारतीय संविधान का विश्व में स्थान।” गोष्ठी में बोलते हुए काशीपुर गौरव से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में हमारे संविधान को अंगीकार किया गया तथा 1950 में संविधान लागू हुआ। भारतीय संविधान भारतीयों की जीवन यात्रा व देश के भविष्य की सीमाओं को तय करने वाला पथ प्रदर्शक संविधान है, हमारे संविधान से प्रेरणा लेकर पूरे विश्व ने हमारे संविधान का गुणगान किया आज हमारी सोच में राष्ट्र प्रथम व कार्य में कर्तव्य भार प्रथम होना चाहिए ,इन दो मंत्रों को मार्गदर्शक बनाकर और संविधान से शक्ति लेते हुए हम आने वाले भविष्य को सुनिश्चित कर सकते हैं। हमारे संविधान की ही देन है कि आज किसी व्यक्ति के जन्म की परिस्थितिया उसके भविष्य की सीमाएं तय नहीं करती, आज हम अपने संविधान की भावना का आदर करते हुए देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इस मौके पर भास्कर त्यागी एडवोकेट ने भी भारतीय संविधान में वर्णित आमजन के कर्तव्यों तथा अधिकारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर सैयद आसिफ अली एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, कर्तव्य मिश्रा एडवोकेट, विवेक कुमार मिश्रा एडवोकेट, राम शर्मा एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट, अमृतपाल सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
