काशीपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुंडा थाने में तहरीर देकर एक महिला ने बताया था कि महुआखेड़ागंज निवासी जीवेश सिंह ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई कुसुम रावत को सौंपी। विवेचना के उपरांत पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी जीवेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
