काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तराखंड बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों का आज भव्य स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन भवन में एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, उपाध्यक्ष विधुशेखर शर्मा, सचिव यशवंत चौहान, उप सचिव अंकित चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया।
इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि काशीपुर बार एसोसिएशन ने उत्तराखंड को अनेक विभूतियां दी हैं। काशीपुर बार कुमाऊं की प्राचीन बार में से एक है और इसके प्रथम अध्यक्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत रहे हैं ।
संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत चौहान ने मांग की कि अधिवक्ता की मृत्यु के बाद उसके परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए, साथ ही बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन तथा युवा अधिवक्ताओं को भी मानदेय मिलना चाहिए और महिला अधिवक्ताओं के लिए भी विशेष प्रावधान होने चाहिएं। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य, दिवाकर पाण्डे, नीरज गुप्ता, चंद्र शेखर जोशी, अमनदीप कौर, सुशीला मेहता ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में संदीप सहगल, आनंद रस्तोगी, उमेश जोशी, आलोक माथुर, सचिन नाडिग, नीरज चौहान, सुरेंद्र सिंह, भास्कर त्यागी, अंकित त्यागी, अभिताभ सक्सेना, मोहम्मद कमर, शुभम सिंघल आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि काशीपुर बार एसोसिएशन ने उत्तराखंड को अनेक विभूतियां दी हैं। काशीपुर बार कुमाऊं की प्राचीन बार में से एक है और इसके प्रथम अध्यक्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत रहे हैं ।संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत चौहान ने मांग की कि अधिवक्ता की मृत्यु के बाद उसके परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए, साथ ही बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन तथा युवा अधिवक्ताओं को भी मानदेय मिलना चाहिए और महिला अधिवक्ताओं के लिए भी विशेष प्रावधान होने चाहिएं। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य, दिवाकर पाण्डे, नीरज गुप्ता, चंद्र शेखर जोशी, अमनदीप कौर, सुशीला मेहता ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में संदीप सहगल, आनंद रस्तोगी, उमेश जोशी, आलोक माथुर, सचिन नाडिग, नीरज चौहान, सुरेंद्र सिंह, भास्कर त्यागी, अंकित त्यागी, अभिताभ सक्सेना, मोहम्मद कमर, शुभम सिंघल आदि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
