काशीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं कृतज्ञता के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीपीएस स्कूल, जैतपुर घोसी से हुई, जहां क्लब की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए छह शिक्षिकाओं को सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ‘जन्माष्टमी’ एवं ‘शिक्षक दिवस’ विषयों पर दो पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विजेता विद्यार्थियों को क्लब द्वारा प्रायोजित कुल 10 पुरस्कार प्रदान किए गए। तत्पश्चात क्लब की टीम सरस्वती विद्या मंदिर, जैतपुर घोसी पहुंची, जहां 13 शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर छात्राओं के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय फिटनेस ट्रेनिंग कैंप फॉर गर्ल्स का शुभारंभ किया गया। क्लब द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा। पूरा आयोजन अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष रुपाली अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल, संयुक्त सचिव पारुल गोयल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, पीडीसी सुमन जिंदल, सुजाता रस्तोगी, रेनू रावल, नीलम घई, साधना गर्ग, अमिता जोशी, अंजू बंसल, ऋतु अग्रवाल, निधि अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल एवं स्वाति गर्ग सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
