November 9, 2026
Screenshot_2026-11-08-21-49-22-56

     देहरादून। घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले रामनगर (नैनीताल) के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपए की नकदी भी बरामद हुई है।         पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 को चंद्र मोहन निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, पटेलनगर ने थाना पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 851/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) में केस दर्ज किया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। चोरी की घटना को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में सामने आए संदिग्धों की जानकारी जुटाकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 7 नवंबर 2026 को पटेलनगर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु (28) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी वार्ड नंबर-9, बिस्कुट फैक्ट्री के पास, टेड़ा रोड, लखनपुर, रामनगर, नैनीताल और राहुल सनवाल (28) पुत्र भूपेंद्र सनवाल निवासी चुंगी के पास, लखनपुर, रामनगर (नैनीताल) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *