April 24, 2026
IMG_20260406_114724

काशीपुर। देश के अन्य भागों की तरह आज यहां काशीपुर में भी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में जिला कार्यालय मे अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर ध्वजारोहण रोहण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित नगर निगम महापौर दीपक बाली ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से ही संभव है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथाह सहयोग और मेहनत का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज पाल, राज्य मंत्री मंजीत सिंह राजू, पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पूर्व मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, मुक्ता सिंह, सीमा चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित, खिलेंद्र चौधरी, मोहन पाल, सुशील शर्मा, अमित सिंह, यशपाल राज हंस, आकांक्षा ठाकुर, चौधरी समरपाल सिंह, अर्जुन सिंह, आनंद वैश्य, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अवनीश चौहान, पार्षद पुष्कर बिष्ट, अनिल कुमार, मनोज जग्गा, राजदीपिका मधुर, सुधा शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राजकुमार ठकराल, बबलू चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच जिला अध्यक्ष मनोज पाल सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतों और उपलब्धियों पर भी चर्चा की तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *