काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा अंतर्गत राजेन्द्र नगर कॉलोनी निवासी सचिन शर्मा पुत्र तेज प्रकाश शर्मा ने कोतवाली आईटीआई में तहरीर सौंपकर बताया कि काशीपुर के मौहल्ला सिंघान निवासी दो व्यक्तियों से उसका लेनदेन का विवाद चल रहा है, जिसके मुकदमे न्यायालय, काशीपुर में विचाराधीन हैं। 13 अप्रैल को सायं करीब पौने पांच बजे वह अपने निजी कार्य से दीवानी न्यायालय, काशीपुर में आया हुआ था कि तभी उक्त दोनों व्यक्तियों ने न्यायालय परिसर से आगे उसे रोक लिया और गालीगलौच ल मारपीट कर कहने लगे कि तेरे मुकदमे हम आज खत्म कर देते हैं। इतना कहते ही उक्त दोनों ने अपनी जेब से तमंचे निकाल कर उसकी कनपटी पर रख दिये। सचिन के मुताबिक भीड़ देखकर उक्त लोग उसका बैग जिसमें आवश्यक कागजात व कुछ रुपये थे, को जबरदस्ती छीनकर हवा में तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहते चले गये कि अगर पैसे नहीं दिये तो तुझे जान से मार देंगे। प्रार्थी उपरोक्त घटना से अत्याधिक डरा हुआ है। सचिन ने उक्त दोनों से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
