April 23, 2026
IMG_20260414_182850

.       काशीपुर। डॉ. अंबेडकर स्मारक ट्रस्ट सोसाइटी द्वारा टांडा उज्जैन स्थित अंबेडकर भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास से मनाई गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमति चंद्रप्रभा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष व संस्थापक जोईल मसीह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दर्जनों विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर नाटक, भाषण प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम से अंबेडकर भवन गुंजायमान कर दिया। छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया और शिक्षण सामग्री बांटी गई ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमति चंद्रप्रभा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ऐसे संविधान की रचना की, जिससे पूरे विश्व ने सीख ली। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि महामानव डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन मानवीय भलाई में न्योछावर कर दिया।उनका मानना था कि दलित, जाति या धर्म से नहीं होता बल्कि देश का हर वह नागरिक दलित है जो आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ हो ।
इस बीच ट्रस्ट के अध्यक्ष व संस्थापक जोईल मसीह ने मिशन द्वारा संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्रों की छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौहान, मौ. अशरफ एडवोकेट, पार्षद विजय कुमार बॉबी, एमए राहुल, भास्कर त्यागी एडवोकेट आदि मौजूद रहे। उधर, नगर में निकाली गई अंबेडकर संदेश शोभायात्रा का जनजीवन उत्थान समिति द्वारा यहां महाराणा प्रताप चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस मौके पर समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट आदि मौजूद थे। वहीं, अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर‌ भव्य‌ स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, भास्कर त्यागी एडवोकेट, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, प्रदीप जोशी, पंकज पंत, लता शर्मा, गिरीश अधिकारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *