June 12, 2026
Screenshot_2026-06-12-20-17-49-25

बाजपुर। जनपद उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर शुक्रवार को बाजपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से डॉग स्क्वॉड और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कोर्ट परिसर, एसडीएम परिसर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रूटीन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और एसडीएम परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और यात्रियों के बैगों की तलाशी ली। इसके साथ ही परिसर में खड़े वाहनों को भी बारीकी से खंगाला गया। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।
एडिशनल एसआई जगदीश कन्याल ने कहा कि, एसएसपी के निर्देश पर ये अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। आम जनता से भी अपील है कि वे सतर्क रहें और कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। वहीं चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन और एसडीएम परिसर में पुलिस की मुस्तैदी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चैबंद नजर आई। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुख्य रूप से एसएसआई विक्रम सिंह धामी, दीपक कुमार, ध्यान सिंह और विजय जोशी सहित पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *