September 11, 2026
IMG_20260911_121451

काशीपुर। श्री श्री 1008 परम अवधूत श्री गंगे बाबा जी की कृपा एवं श्री श्री 1008 श्रीमान श्रीमहंत ब्रह्मऋषि जी महाराज के आर्शीवाद से श्री गंगे बाबा मन्दिर उदासीन आश्रम काशीपुर में श्री गणेश महोत्सव पर वृंदावन के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला का प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से भव्य आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
महंत लखनदास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार, 14 सितम्बर को श्री गणेश जी आगमन प्रातः 11 बजे, जबकि श्री कृष्ण रासलीला शुभारंभ रात्रि 8 बजे किया जाएगा। शनिवार, 19 सितम्बर को श्री राधारानी जन्मोत्सव तथा रविवार, 20 सितम्बर को श्री चन्द्र भगवान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार, 24 सितम्बर को रात्रि 8 बजे फूलों की होली के उपरांत शुक्रवार, 25 सितम्बर को श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन प्रातः 9 बजे किया जाएगा। मंगलवार, 29 सितम्बर को विशाल भंडारा पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा। महंत लखनदास जी महाराज ने समस्त धर्म प्रेमियों से समयानुसार कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *