काशीपुर। हथियारबंद चोरों ने एक घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आईटीआई कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लाइन पार गिन्नी खेड़ा निवासी हरि सिंह पुत्र नेतराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात अप्रैल को आधी रात वह और उसकी पत्नी आंगन में और तीनों बच्चे अंदर कमरों में सो रहे थे कि तीन चोर गेट से कूदकर अंदर घुस गए और कमरे से एक सोने का लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी की अंगूठियां एवं अलमारी में रखे लगभग पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। बताया कि चोरों के पास कुछ हथियार भी थे। परिवार ने चोरों को जाते हुए देख लिया। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
